जब बच्चे समाचारों में दिखाई देने वाली घटनाओं से जूझ रहे हों तो उनकी मदद करना

समाचारों में दिखाई जाने वाली कठिन घटनाओं के संपर्क में आने के बाद, बच्चों और किशोरों का व्यवहार यह दर्शा सकता है कि वे संघर्ष कर रहे हैं या तनावग्रस्त हैं, जैसे कि जब वे निम्नलिखित लक्षण दिखाते हैं:

  • तीव्र भावनात्मक प्रतिक्रियाएं और मूड में बदलाव
  • सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं
  • बुरे सपने और नींद आने में परेशानी
  • घटनाओं के बारे में ऐसे विचार जो ध्यान भटकाते हैं या ध्यान केंद्रित करना मुश्किल बनाते है

देखभाल करने वालों (केयरगिवर) के लिए, अपने बच्चे या किशोर के व्यवहार का अवलोकन करने और उनके मूड या नींद जैसे अंतरों को नोटिस करने की क्षमता उन्हें आगे की जांच करने और सहायता प्रदान करने में मदद कर सकती है। बच्चों के साथ देखभाल करने वाले केयरगिवर कैसे बातचीत या ‘फॉलो-अप’ करते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चे के किन व्यवहारों पर उनका ध्यान गया और उस बातचीत का मुख्य उद्देश्य क्या है। कुछ उदाहरणों में शामिल हो सकते हैं:

बच्चे को अकेले रहने के  बजाय उसे बात करने के लिए प्रोत्साहित करना

  • “मैंने देखा कि जब सब लोग विरोध प्रदर्शनों के बारे में बात करने लगे तो तुम कमरे से बाहर चले गए। अगर तुम बात करना चाहो तो अब सिर्फ हम दोनों ही हैं। आपके दिमाग में क्या चल रहा है?”

प्रक्रिया के लिए समय मिलने के बाद हाल-चाल पूछना

  • “मैं उस बारे में सोच रहा हूं जिसके बारे में हमने पहले बात की थी. अब तुम्हें इसके बारे में कैसा लग रहा है?”

 घटनाओं को मिलकर समझने का एक मानदंड स्थापित करना

  • क्या तुमने उस समाचार के बारे में कुछ और सुना है? मैंने यह पढ़ा है। आप क्या सोचते हैं? आप किन और सवालों के बारे में सोच सकते हैं? हमें और जानकारी के लिए और कहाँ देखना चाहिए?”

 

एक ऑब्जर्वेशन के माध्यम से चिंता जताने के लिए

  • “आज तुम कुछ शांत लग रहे हो और मुझे पता है कि कल रात तुम्हें नींद नहीं आई। क्या तुम अब भी हमारी बातचीत के बारे में सोच रहे हो?”